फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The center will have to provide the administrators with the details of the remaining answer sheets

Bhadohi News: केंद्र व्यवस्थापकों को देना होगा अवशेष उत्तरपुस्तिका का विवरण

Mon, 20 Apr 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The center will have to provide the administrators with the details of the remaining answer sheets
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है। इस दौरान परीक्षा में अवशेष (बची हुई) उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण केंद्र व्यवस्थापकों को देना होगा। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। शिक्षा विभाग रिकॉर्ड को जल्द ही परिषद को भेजेगा। जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई थी। इसमें 55 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। नौ मार्च को परीक्षा खत्म होने के बाद 17 मार्च से अप्रैल के पहले सप्ताह तक काॉपियो का मूल्यांकन किया गया। उसके बाद जांची गई कॉपियां बोर्ड को भेज दी गई। 20 से 30 अप्रैल के मध्य परीक्षाफल जारी होगा। इसको लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षा के समय परिषद से भेजी गई उत्तरपुस्तिकाओं का रिकॉर्ड बोर्ड को भेजी जाएगी। रिपोर्ट में मुख्य रूप से कितनी कॉपियां बांटी गईं, कितनी बचीं, और कितनी खराब हुईं, इसका ब्यौरा देना है। परिषद के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से अवशेष उत्तरपुस्तिका का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसको जल्द ही भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि अवशेष उत्तरपुस्तिका का विवरण तैयार कर लिया गया है। इसको बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed