फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The budget is focused on women, youth and farmers, some appreciated it and some told the election budget

UP Budget 2023: महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस है बजट, किसी ने सराहा तो किसी ने बताया चुनावी बजट

Wed, 22 Feb 2023 01:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

परवारपुर निवासी मनमोहन सिंह ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए काफी कुछ हैं। खासकर विद्यार्थियों के तकनीकी दक्षता को स्मार्ट फोन व टैबलेट के ऐलान के साथ मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के लिए पचास करोड़ का प्रावधान किये जाने की प्रशंसा की।

विज्ञापन
The budget is focused on women, youth and farmers, some appreciated it and some told the election budget
बजट देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार 2.0 का बजट सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। अब तक के सबसे अधिक पेपरलेस बजट में वित्त मंत्री ने कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर बजट में सबसे अधिक फोकस रहा। बजट को अमर उजाला ने लोगों से बातचीत की। जिसमें लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। ज्यादातर लोगों ने इसे लोक कल्याणकारी बजट बताते हुए सबके हितों का ध्यान रखने वाला बजट बताया।

विज्ञापन

परवारपुर निवासी मनमोहन सिंह ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए काफी कुछ हैं। खासकर विद्यार्थियों के तकनीकी दक्षता को स्मार्ट फोन व टैबलेट के ऐलान के साथ मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के लिए पचास करोड़ का प्रावधान किये जाने की प्रशंसा की। वहीं केएनपीजी कॉलेज केे विश्वविद्यालय की श्रेणी में शामिल न होने पर मायूसी जतायी। ज्ञानपुर के किराना व्यापारी शिवम गुप्ता ने भी युवाओं के रोजगार के लिए किये गए प्रावधानों की प्रशंसा करते हुए इसे सर्वकल्याणकारी बजट बताया। ज्ञानपुर निवासी शिवशंकर मौर्य एडवोकेट ने इसे चुनाव से प्रेरित बजट बताया और कहा कि इसमें व्यापारियों और मध्यम वर्ग की अनदेखी की गई है। वहीं युवाओं के लिए भी कुछ खास नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed