फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The boundary wall of solid waste management plant will be built with Rs 2 crores.

Bhadohi News: दो करोड़ से बनेगी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की चहारदीवारी

Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of solid waste management plant will be built with Rs 2 crores.
ज्ञानपुर। कचरा प्रबंधन की उत्तम व्यवस्था करने के लिए भदोही के पिपरिस गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। प्लांट की चहारदीवारी का निर्माण कार्य दो करोड़ की लागत से पूरा होगा। पहले इसकी लागत 39 लाख रुपये थी, जिसे अब दो करोड़ कर दिया गया है। निर्माण कार्य भदोही नगर पालिका अपनी निधि से कराएगी। भदोही नगर में कुल 28 वार्ड हैं। इनमें करीब सवा लाख की आबादी निवास करती है। भदोही नगर से रोजाना पांच से सात टन गीला, सूखा कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए पिपरिस गांव में छह हेक्टेयर भूमि में पांच करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। नगर के पूरे कचरे को अब यहां पर रिसाइकिल किया जाएगा। कचरे से होने वाली आमदनी से नगर का विकास कार्य किया जाएगा। इससे नगर की सुंदरता और अधिक बढ़ेगी। प्लांट में मशीनरी लग चुकी है लेकिन चहारदीवारी अभी नहीं बनी है, जिसका कार्य कराया जा रहा है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि चहारदीवारी के लिए 39 लाख रुपये का बजट पहले था, जो बहुत कम था। इतनी धनराशि से छह हेक्टेयर में चहारदीवारी पूरी नहीं हो पाती। उसे अब बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed