फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The boom of the gate has been bad for a month, there is jam every day.

Bhadohi News: फाटक का बूम महीने भर से खराब, हर रोज जाम

Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The boom of the gate has been bad for a month, there is jam every day.
सुरियावां। जंघई-वाराणसी रेल रूट के सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक का बूम एक महीने से खराब है। इससे ट्रेन आने-जाने के बाद 20 मिनट से लेकर आधे घंटे तक यह नहीं खुलता। इससे भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लग जाता है। इससे राहगीरों से लेकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रही है, लेकिन तमाम खामियों के कारण अब भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर स्थित सुरियावां स्टेशन पर समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। पूर्वी फाटक गेट नंबर 41सी का बूम एक महीने से खराब है। एक तरफ तो खुला रहता है और लॉकनहीं होता, जबकि दूसरी तरफ लॉक हो जाने पर खोलने में काफी समय लग जाता है। मंगलवार को सुबह ट्रेन आई तो फाटक बंद हो गया। उसे खोला गया तो दूसरी तरफ का नहीं खुला, जबकि प्रतिदिन सेक्शन में तैनात रेल अधिकारी फाटक, ट्रैक का निरीक्षण करते हैं। स्टेशन पर तैनात ईएसएम की जिम्मेदारी सिग्नल और फाटकों पर लगे उपकरणों के रखरखाव की होती है। इसको लेकर व्यापारियों ने शिकायत भी की थी, लेकिन समस्या जस की तस है। परेशानी तब बढ़ जाती है जब एक बूम उठने पर पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहन से चलने वाले आगे बढ़कर मुख्य ट्रैक पर फंस जाते हैं। स्टेशन मास्टर कोमल सिंह ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसका समाधान होने पर परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed