{"_id":"66e88427597c4af2130bcf44","slug":"the-body-of-a-young-man-who-went-to-sleep-at-the-shop-at-night-was-found-in-the-morning-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-116713-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रात में दुकान पर सोने गए युवक का सुबह मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रात में दुकान पर सोने गए युवक का सुबह मिला शव
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ कटरा बाजार में अपने वेल्डिंग वर्कशॉप में सो रहे दिनेश कुमार (23) पुत्र रामबाबू उर्फ बड़के का शव मिला। मृतक के गले पर निशान है। जिससे उसकी हत्या गला दबाकर करने की आशंका है। घटना के बाद एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह, सीओ प्रभात सिंह, फोरेंसिक टीम, डॉगस्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची गई।
कटरा बाजार निवासी दिनेश कुमार का घर कटरा टेला मार्ग पर है। वह भाइयों के साथ 10 वर्षों से घर से लगभग सौ मीटर दूर सड़क पर वेल्डिंग वर्कशॉप चलाता था। उसके बड़े भाई महेश कुमार ने बताया कि रात में वह वर्कशॉप में ही सोते थे।
रविवार रात 10 बजे खाना खाकर वह वर्कशॉप पर सोने गया था। सोमवार सुबह 6 बजे पिता रामबाबू उसे जगाने गए तो वह मृत पड़ा था। वह रोते बिलखते हुए परिजनों को आवाज दी।
विज्ञापन
पुलिस के आलाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मां मुनेशरा देवी और पिता रामबाबू रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
युवक का शव उसके दुकान पर चारपाई पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - डॉ. तेजबीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।