फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The body of a missing six-year-old innocent was found from a pond after 20 hours

Bhadohi News: छह साल की लापता मासूम का शव 20 घंटे बाद तालाब से बरामद

Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing six-year-old innocent was found from a pond after 20 hours
जंगीगंज। गोपीगंज के बिरनई गांव में सोमवार की देर शाम लापता हुई छह साल की मासूम का शव मंगलवार को गांव के प्राथमिक स्कूल के बगल में स्थित तालाब में मिला। बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते लापता हो गई थी। सुबह से ही डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से बच्ची की तलाश चल रही थी। बिरनई गांव निवासी रामलाल यादव उर्फ रामू की छोटी बेटी आकांक्षा यादव (6) गांव के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक की छात्रा है। सोमवार की शाम वह घर से लगभग 200 मीटर दूर स्कूल के पास स्थित मैदान में खेल रही थी। उसके साथ पड़ोस का लड़का रवि भी खेलने गया था। थोड़ी देर खेलने के बाद रवि लौट आया। उसने आकांक्षा से भी घर चलने को कहा, लेकिन वह थोड़ी देर बाद आने को कही। घर लौटा तो आकांक्षा की मां ने रवि से पूछा तो बताया कि वह थोड़ी देर बाद आएगी, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने लगे। उसका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ चमन सिंह चावड़ा समेत अन्य लोग पहुंचे और डॉग स्क्वायड और ड्राेन कैमरे की मदद से झाड़ियों में बच्ची की तलाश की। मंगलवार को दोपहर पौने दो बजे के करीब बच्ची का शव तालाब में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के गुम होने की सूचना देर रात 10 बजे मिली थी। उसके बाद से पुलिस उसे ढूंढने में जुटी थी। प्रथम दृष्टया डूबने से ही मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed