फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A new power plant will be built in Pendra at a cost of Rs 7 crore.

Bhadohi News: पेंड्रा में सात करोड़ से बनेगा नया बिजली घर

Mon, 21 Sep 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A new power plant will be built in Pendra at a cost of Rs 7 crore.
। वितरण खंड फूलपुर के पेंड्रा में सात करोड़ की लागत से नया बिजली घर बनेगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही बिजली घर का निर्माण शुरू होगा। वर्तमान में पेंड्रा सहित आसपास के करीब 40 गांवों को सरायमीर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इससे करीब 14 हजार बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि ओवरलोड के चलते आए दिन फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली निगम ने पेंड्रा में जमीन चिह्नित कर करीब सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसको शासन ने मंजूरी दे दी है। यहां पांच- पांच एमबीए के दो पावर ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। जल्द ही नये बिजली घर का निर्माण शुरू होगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नया बिजली घर बनने से खंडवारी, सुरही खुर्द, कोरौली, इसरौली, पवई लाडपुर, खानकाह, अराजी कनैथा, समेत लगभग दस गांवों को जोड़ा जाएगा। इन गांवों में पांच हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। नया बिजली घर बनने से इन गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से खत्म होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed