फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The boatman who went to get the garland drowned in the Ganges, the search continues

गंगा में माला डलवाने गया नाविक डूबा, तलाश जारी

Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The boatman who went to get the garland drowned in the Ganges, the search continues
गोपीगंज। स्थानीय केेतवाली क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट में आर-पार माला ढिलवाने यानी लगाने के लिए निकला एक नाविक बीच गंगा में शुक्रवार को डूब गया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे अन्य नाविकों ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उधर, डूबे नाविक के भाई ने आरोप लगाया कि प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई गोताखोर नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर कुछ लोग गंगा में एक तरफ से दूसरी तरफ तक माला डालते हैं। वही माला डालने के लिए रामपुर घाट निवासी हरिशंकर मल्लाह (46) नाव लेकर गए थे। उसी पर सभी लोग सवार थे। जैसे ही नाव बीच में पहुंची तो अचानक नाविक गंगा में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। नाव पर सवार अन्य नाविक ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। लोग किनारे लौटे और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन कुछ न कर सकी। हरिशंकर के भाई रमाशंकर ने कहा कि हर घंटे पुलिस के लोग आ रहे हैं और नाम लिखकर चले जा रहे हैं। कोई खोजने में सार्थक प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed