फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The bike went out of control and collided with a tree.

Bhadohi News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक

Mon, 05 Feb 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The bike went out of control and collided with a tree.
सुरियावां। कोतवाली के पोत नहरिया नहर के पास भटेवरा गांव में अनियंत्रित होकर पेड़ से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सुरियावां के पुरानी बाजार निवासी पूर्व सभासद नन्हेलाल अग्रहरि का रविवार की सुबह देहांत हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नगर के तमाम लोग रामपुर घाट पर गए थे। अंतिम संस्कार के बाद जयप्रकाश नगर पुरानी बाजार निवासी गिरजा (30), आशीष (25) और दिलीप (45) एक ही बाइक से लौट रहे थे। पोत नहरिया नहर के पास भटेवरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गिरजा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आशीष और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। आशीष की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिलीप का नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में ललाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। गिरजा की पत्नी रीता देवी और माता इस्त्रावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सात व पांच साल और 6 माह का बच्चा है। वह अपने परिवार का इकलौता था। इसके पिता का भी देहांत हो गया है। इलेक्ट्रिक गजेट्स की मरम्मत करके जीविकोपार्जन करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed