{"_id":"66807d2fb29d9f9ce203d556","slug":"the-baraatis-clashed-with-the-gharaatis-for-not-installing-the-coolers-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-113705-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कूलर नहीं लगाने पर घराती से भिड़े बराती, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कूलर नहीं लगाने पर घराती से भिड़े बराती, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। थाना क्षेत्र के निदुर में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। जिससे शादी में भगदड़ मच गई और बराती भी भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी सम्पन्न कराई।
औराई के बाबूसराय निवासी स्वर्गीय नजीर अली के पुत्र पीर मोहम्मद सिद्दीकी की बरात निदुर बाज़ार में ताहिर अली के यहां आई थी। जलपान के बाद बरातियों को भोजन कराया जा रहा था। इस दौरान बारात में आई महिलाओं ने कूलर न लगाने को लेकर नाराजगी व्यक्त करने लगी। लड़कीं के भाई ने माफी मांगते हुए कहा कि मौसम आज सही है, यही सोचकर कूलर का इंतजाम नही कर पाया। इस बीच कुछ मनबढ़ बराती युवकों ने लड़कीं के भाई सद्दाम को मारने पीटने लगे।
शोर शराबा सुनकर पहुंचे घरातियों ने बेरहमी से सद्दाम को पिटता देखा तो युवकों पर टूट पड़े। दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी और इस दौरान बराती भाग खड़े हुए। दूल्हा भी भागने लगा तो गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। विवाद से नाराज दूल्हा शादी करने से इन्कार करने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नम्बर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और दुल्हन के परिजनों को समझा कर शादी के लिए राजी किया। पुलिस की मौजूदगी में शादी और विदाई का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।