फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The audience was thrilled by the enactment of the 'Dhanush Yajna' (bow-breaking ceremony) and the dialogue between Parashurama and Lakshmana.

Bhadohi News: धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन देखकर रोमांचित हुए श्रोता

Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled by the enactment of the 'Dhanush Yajna' (bow-breaking ceremony) and the dialogue between Parashurama and Lakshmana.
बाबूसराय रामलीला में रावण और बाणासुर संवाद करते कलाकार। संवाद
बाबूसराय। श्री नारायण रामलीला समिति की तरफ से बाबूसराय में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने संजीव मंचन किया। इस दौरान रावण-बाणासुर, जनक विलाप, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, जनक विलाप, परशुराम-लक्ष्मण संवाद आदि महत्वपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। परशुराम-लक्ष्मण संवाद देखकर लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत रावण-बाणासुर धनुष यज्ञ के साथ हुई। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने का दृश्य देखकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अलौकिक क्षण ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद ने मंच रोमांच भर दिया। दोनों पात्रों के बीच शब्दों का यह युद्ध दर्शकों के लिए बेहद आकर्षक रहा। रामलीला देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दर्शकों ने कलाकारों के संवाद और उनके प्रभावशाली अभिनय पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। धनुष यज्ञ के टूटने के बाद श्रीराम और माता जानकी के विवाह का दृश्य प्रस्तुत किया गया। जय श्रीराम और सीता राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यह क्षण भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण था। मौके पर समिति के सदस्य सोनू सिंह, हेमंत कुमार सिंह, राकेश सिंह, सुरेश, कैलाश, नवीन, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed