फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The attackers surrounded the driver of the district panchayat member, saved his life by hiding in the wheat fi

Bhadohi: जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर को हमलावरों ने घेरा, गेंहू के खेत में छुपकर बचाई जान, फिर बताई आपबीती

Wed, 08 Mar 2023 01:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Mar 2023 01:45 PM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मुनेश्वर गुप्ता के ड्राइवर विशाल पाण्डेय को मंगलवार की देर रात छुट्टी मिलने के बाद किसी किराए के वाहन से घर के लिए निकले थे।

विज्ञापन
The attackers surrounded the driver of the district panchayat member, saved his life by hiding in the wheat fi
जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर को हमलावरों ने घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के नथईपुर गांव स्थित मार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत सदस्य के ड्राइवर को घेर लिया। ड्राईवर ने किसी तरह गेंहू के खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मुनेश्वर गुप्ता के ड्राइवर विशाल पाण्डेय को मंगलवार की देर रात छुट्टी मिलने के बाद किसी किराए के वाहन से घर के लिए निकले थे। आरोप है कि जैसे ही घर के पास स्थित मार्ग पर जाने के लिए मुड़े। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात रोककर उल्टा सीधा पूछना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बदमाशों के हाथ में असलहा भी था। चालक ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसे और उसके मालिक जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे भाग कर गेंहू के खेत मे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई और जिला पंचायत सदस्य को घटना के बारे में बताया। जिनके द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।  कोतवाल सदानंन्द सिंह ने बताया असलहा नही रॉड लेकर चालक को कुछ लोग दौड़ाए थे। अभी तहरीर नही मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed