{"_id":"8f13e368a8d60fe3e868ce7244928662","slug":"the-agitation-was-on-the-road-is-not-repaired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत न होने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 01 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे और बोल्डर में तब्दील सड़क को दुरुस्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से पहल न करने पर नागरिकों में नाराजगी भर गई है।
उन्होंने गुरुवार को नथईपुर त्रिमुहानी पर भारी संख्या में पहुंचकर सड़क मरम्मत को लेकर नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मार्ग मरम्मत न की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
नागरिकों ने बताया कि ज्ञानपुर-नथईपुर मार्ग से इलाके के मिल्की, देवाजिपुर, पषढि़या पुर, उमरिया, रामपुर, सुंदरपुर, उमरपुर, कसिदहां, नथईपुर समेत अन्य गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं।
लेकिन सड़क की बदहाली और जर्जरता के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। दशकों पूर्व बने इस मार्ग की मरम्मत के लिए अभी तक प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी पहल नहीं की है।
विज्ञापन
इससे सड़क की दुर्दशा के साथ राहगीरों की भी परेशानी बढ़ गई है।
हालत यह है कि सड़क का निर्माण कब हुआ था, इसकी भी जानकारी ठीक से नहीं है।
फिर भी मरम्मत को लेकर कोई खबर नहीं ले रहा है। कहा कि इसको लेकर पिछले एक दशक से इलाके के नागरिक स्वयं प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिधि इसको लेकर उदासीन ही बने हैं।
आक्रोश जाहिर करने वाले लोगों में यज्ञनारायण पांडेय, छोटेलाल एडवोकेट, चंद्र भूषण तिवारी, राममूर्ति, धर्मराज मौर्य, कुंज बिहारी, बैकुंठ नाथ, सालिकराम, सियाराम शुक्ला, राजाराम यादव, हंस राज यादव, ओमप्रकाश, जयशंकर, जयलाल बिंद, सुभाषचंद्र, विद्याकांत, घनश्याम मौर्य, विमला पांडेय आदि शामिल रहे।