फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The administration closed shops within an hour

प्रशासन ने एक घंटे में ही बंद कराईं दुकानें

Fri, 28 May 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The administration closed shops within an hour
जिले के बाजारों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने वाले दुकानदारों पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कसा। शुक्रवार को ज्ञानपुर नगर में एसडीएम चंद्रशेखर के नेतृत्व में समय से पूर्व ही दुकानें बंद करा दी गईं। जिसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी रही। आरोप लगाया कि पुलिस ने कई व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। जिसमें सुबह आठ से सुबह 11 बजे तक किराना सहित कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, भदोही, औराई, जंगीगंज समेत अन्य बाजारों में समय से पूर्व खुलने वाली दुकानें समय के बाद भी संचालित हो रही हैं। इस दौरान दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन न होने के साथ ही अधिकतर लोग मास्क लगाकर नहीं आ रहे थे। जिसको लेकर संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगा था। करीब पखवारे भर से सुस्त जिला और पुलिस प्रशासन बृहस्पतिवार से हरकत में आया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम आर्यका अखौरी ने जहां ज्ञानपुर नगर में भ्रमण कर तय समय से पूर्व सुबह नौ बजे ही दुकानें बंद करा दी। वहीं शुक्रवार को एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर मयफोर्स सुबह आठ से नौ बजे ही दुकानों को बंद करा दिया। इस दौरान कई दुकानदारों और पुलिसकर्मियों के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि कोरोना के नाम पर पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर डीएम से मुलाकात की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का दुकानों पर पालन नहीं हो रहा था। जिसके कारण अभियान चलाकर बंद कराई गई। व्यापारियों के आरोपों को निराधार बताया। इसी तरह सुरियावां नगर में एसओ प्रदीप यादव के नेतृत्व में दुकानें बंद कराई गई। वहीं दूसरी ओर पाली चौकी के गड़ेरियापुर बाजार में हल्का पुलिसकर्मियों के संरक्षण में दुकानें खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed