फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The accused said, "We used to commit thefts together

Bhadohi News: आरोपी बोला - हम साथ मिलकर करते थे चोरी, पुलिस ने एक को निर्दोष कहकर छोड़ा

Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused said, "We used to commit thefts together
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के मनीडीह के पास से बृहस्पतिवार की रात में पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक को निर्दोष कहकर छोड़ दिया, जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पकड़े गए आरोपी ने कहा कि हम दोनों साथ मिलकर चोरी करते थे। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि राकेश निवासी हरदुआं ने तहरीर दी कि 27 जुलाई की रात में वह घर के बाहर सो रहा था। उसी दौरान गांव का धर्मेन्द्र गौतम एक अन्य साथी के साथ आया और मोबाइल चोरी कर लिया। पता किया तो गांव के कुछ अन्य लोगों का मोबाइल इन लोगों ने चुराया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र गौतम को मनीडीह से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के कई मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में धर्मेंद्र गौतम ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी शुभम उर्फ मिथुन निवासी मीरगंज जौनपुर के साथ मिलकर बनारस, जौनपुर और भदोही के विभिन्न क्षेत्रों से राहगीरों और सोए हुए लोगों के मोबाइल चोरी करता था। बरामद किए गए मोबाइल फोन हम जंघई रेलवे स्टेशन की तरफ बेचने के इरादे से जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो शुभम कुमार को भी हिरासत में लिया गया था। वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि पूछताछ में शुभम की संलिप्तता नहीं मिली और उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed