{"_id":"6ab19080898672ab66088a61","slug":"the-accused-of-theft-carrying-a-reward-of-15-thousand-rupees-arrested-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148924-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 15 हजार का इनामी चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 15 हजार का इनामी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 15 हजार के इनामी चोरी के आरोपी अर्पित अग्रहरि को कंसापुर के कांशीराम शहरी आवास से गिरफ्तार किया।
उसके पास से सोने-चांदी के गहने और 930 रुपये नकद बरामद हुए। उसने चोरी की दो घटनाओं अंजाम दिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जनवरी 2026 में कांशीराम आवास निवासी रेशमा ने घर में चोरी की तहरीर दी थी। इसके अलावा भिदिउरा गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में भी चोरी हुई थी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
आरोपी अर्पित अग्रहरि कांशीराम आवास, ब्लॉक नंबर-62, ज्ञानपुर का निवासी है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में अर्पित ने रेशमा उर्फ आपा के घर से चोरी किए गए गहने अपने घर में छिपाकर रखने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर बंद मकान का ताला खुलवाकर गहने बरामद किए गए।
बरामद सामान में पीली धातु के तीन कील, एक छोटी नथिया, दो सेट झाले, एक टीका, एक जोड़ा, एक मंगलसूत्र और एक झूमर शामिल है।
इसके अलावा 930 रुपये नकद मिले। पूछताछ में अर्पित ने होली के दिन अपने साथियों के साथ अनिल कुमार गुप्ता के घर चोरी करने की बात भी कबूल की। उसने बताया कि उस चोरी का सामान बेचकर मौज-मस्ती में रकम खर्च कर दी थी और उसके पास केवल 930 रुपये बचे थे।