फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The accountant who came to get the metering was beaten up, stopped the work

पैमाइश कराने पहुंचे लेखपाल को पीटा, रोका काम

Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The accountant who came to get the metering was beaten up, stopped the work
औराई के पर्वतपुर में विवाद के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
औराई। तहसील क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली पानी टंकी के लिए जमीन की पैमाइश करने शुक्रवार को पहुंची राजस्व टीम से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। लेखपाल की एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। इससे काम रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने मामले को शांत कराया। फोर्स की मौजूदगी में वहां नापी आदि की कार्यवाही शुरू कराई गई। घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना के तहत जगह-जगह पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। पर्वतपुर में भी एक स्थान पर पहले से ही इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है। मिशन से जुड़े इंजीनियर, काम करने वाले और राजस्व विभाग के लोग शुक्रवार की सुबह गांव में पहुंचे। करीब छह विस्वा जमीन पर टंकी का निर्माण होना है। जैसे ही लेखपाल ने पैमाइश शुरू की, वैसे ही गांव के कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने लेखपाल की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख जेसीबी लेकर चालक भी चला गया। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसकी जानकारी जब राजस्व विभाग के अधिकारियों को हुई, तो नायब तहसीलदार अंजनी गुप्ता भी पहुंच गए। आसपास के दो-तीन थाने की पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। यहां लेखपाल रमाशंकर लाल की पिटाई करने का मामला सामने आया। नायब तहसीलदार ने कहा कि लेखपाल के साथ जिस व्यक्ति से दुर्व्यवहार किया है, उसके खिलाफ तहरीर दी जाएगी। जनहित से जुड़ा मामला है और जीवन जीवन मिशन के तहत टंकी निर्माण के लिए काम शुरू कराया जाना था, इसी दौरान कुछ लोगों ने विवाद कर लिया। काम कराने के लिए दूसरी जेसीबी मंगाई गई। गोपीगंज : पर्वतपुर में जल जीवन मिशन के जमीन की पैमाइश करने दौरान हुए विवाद के मामले में शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे तक गोपीगंज थाने कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सूत्रों की मानें तो तहरीर देने के लिए उप जिलाधिकारी कोतवाली में गए भी थे, लेकिन किन्हीं कारणों से तहरीर नहीं दी गई। थोड़ी देर के बाद वापस चले गए। उधर, बताया गया कि जिस समय राजस्व विभाग की टीम गांव में जा रही थी उससे पहले पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस को पहुंचने में देर हुई, तब तक वहां विवाद हो गया। गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed