फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thatch wall collapses, woman dies due to pressure

छप्पर की दीवार गिरी, दबने से महिला की मौत

Sun, 24 Jan 2021 04:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Thatch wall collapses, woman dies due to pressure
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के कुढ़वा गांव में शनिवार शाम को छप्पर की दीवार गिर गई। इसमें दबकर कविता (45) की मौत हो गई। घटना से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आर्थिक रूप से कमजोर कविता के पति की छह माह पूर्व मौत हो गई थी। कविता किसी तरह बच्चों को लेकर छप्पर के नीचे जीवन यापन करती थी। शनिवार शाम को वह छप्पर में बैठकर कुछ कार्य कर रही थी कि अचानक उसकी दीवार गिर गई। इससे कविता दीवार मलबे में दब गई। शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कविता के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि तीनों बेटे अभी पढ़ रहे हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की मौत होने पर बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed