फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   TET: 14,167 candidates appeared for the exam in five shifts

टीईटी: पांच पालियों में 14,167 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 04 Jul 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
TET: 14,167 candidates appeared for the exam in five shifts
टेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में सात केंद्रों पर शनिवार को सुबह की पाली में शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हो गई। इसमें 2825 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 247 अनुपस्थित रहे। तीन दिनों के पांच पालियों में कुल 15 हजार 360 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 14 हजार 167 शामिल हुए। 1193 अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने काशी नरेश विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में रहे। दो जुलाई से शुरू हुई परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी स्थिति रही। बृहस्पतिवार को परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 3072 में 2721 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 351 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में 3072 में से 297 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 2775 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पहले ही दिन 648 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। शुक्रवार को प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 3072 में 2905 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 3072 में से 2941 ने परीक्षा दी। शनिवार को सुबह की पाली में पंजीकृत 3072 में 2825 उपस्थित हुए। काशी नरेश विश्वविद्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी समेत अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि शासन एवं आयोग की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। परीक्षा के सफल आयोजन पर डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed