{"_id":"66cce45ad38ba8e2ab05d8f4","slug":"tension-over-ambedkar-statue-11-challaned-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-115896-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर तनाव, 11 का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर तनाव, 11 का किया चालान
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के केदारपुर गांव में सोमवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी जमीन में स्थापित प्रतिमा को हटवाया। जिसको लेकर कुछ लोगों ने चक्काजाम का प्रयास किया। शांतिभंग में 11 लोगों का पुलिस ने चालान किया।
केदारपुर गांव निवासी दरबारी प्रसाद, श्यामधर, विजयनाथ और शंभूनाथ ने पुलिस को सूचना दिया कि उनके बगीचे में गांव के कुछ लोग रात में गुपचुप तरीके से आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह मयफोर्स गांव में पहुंचे। पुलिस बल के साथ उक्त प्रतिमा को वहां से हटवाया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग हंगामा करते हुए सेमराध मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने छह महिलाएं और पांच पुरुषों का चालान किया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निजी जमीन में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का मामला सामने आया। जिसे हटवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।