फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ten thousand people are worried about drinking water since last 20 days

Bhadohi News: 20 दिनों से दस हजार लोग पेयजल के लिए परेशान

Tue, 12 Mar 2024 10:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people are worried about drinking water since last 20 days
चौरी। जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता से चौरी बाजार क्षेत्र में 20 दिनों पेयजल आपूर्ति बाधित है। निगम प्रशासन ने जगह-जगह टूटी पाइपलाइन को अभी तक दुरूस्त नहीं कराया है। इससे करीब 10 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान ह्रै। अधिकारियों की उदासीनता से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। चकभुईधर राजकीय नलकूप से डोर टू डोर चौरी बाज़ार सहित चकभुईधर, कोल्हड़, जमुवा, परसीपुर के गांव में पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीण मिशन पेयजल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप के चलते पुरानी पाइप कई स्थानों पर टूट गई है। पाइप टूटने के कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई। टूटी पाइपो की मरम्मत कार्य की गति काफी धीमी है। एक दिन काम कर दो दिन कर्मचारी व मजदूर आराम करते हैं। लोग सार्वजनिक हैंडपंप के जरिये अपनी जरुरतों को पूरा कर रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रदीप जायसवाल ने बताया कि टूटी पाइप को ठीक करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं लगाए गए हैं। दो श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। निगम प्रशासन समस्या का समाधान जल्द नहीं करता है। सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed