फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperatures reached 40

40 पर पहुंच गया तापमान

Tue, 05 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 05 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 40
40 पर पहुंच गया तापमान
हफ्तेभर से लगातार चढ़ते पारे ने सोमवार को 40 का आंकड़ा छू लिया। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही आसमान से आग बरसने से लोग बेहाल हो गए हैं। सोमवार इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। इससे जनजीवन उबल गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

 

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। सुबह नौ बजे के आसपास ही आसमान में बरसती आग मानो जेठ का एहसास कराने लगी हो। तेज धूप में काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले लोग जहां उबल गए, वहीं आर्द्रता के बढ़ते स्तर ने थकान का एहसास करा दिया। गर्मी शुरू होते ही प्रचंड धूप ने लोगों को हतप्रभ कर दिया है। मौसम में तेजी से होते परिवर्तन को लेकर जानकार भी अचंभित हैं। अगर अभी यह स्थिति है तो  मई और जून  में क्या होगा। खेती-बारी के लिए सिवान में काम करने को मजबूर किसान भी धूप से परेशान रहे ।

विज्ञापन

 

चिलचिलाती धूप  के चलते सोमवार को जिले की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो गया। तेज धूप और गर्मी से हलकान तमाम लोग शीतल पेय पदार्थों और खीरा-ककड़ी आदि की दूकानों पर जमे दिखे। नारियल पानी और गन्ने का रस पीने के लिए ठेलों पर भारी भीड़ लगी रही। जानकारों की राय में पिछले साल की तुलना में अब तक इस सीजन में तापमान में पांच से छह डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed