फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature recorded at 43.5 degrees, humidity also increased

Bhadohi News: 43.5 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, उमस भी बढ़

Sun, 19 May 2024 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Temperature recorded at 43.5 degrees, humidity also increased
ज्ञानपुर। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को भी तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई लेकिन आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस रही। शनिवार को तापमान 43.3 डिग्री रहा जबकि रविवार को पारा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उमस के चलते रात में एक बार मौसम बदलने से ऐसा लगा कि कुछ राहत मिलेगा लेकिन सुबह तपती धूप ने लोगों को खुद परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम और गर्म होगा।
विज्ञापन

जिले में भगवान भास्कर के तेवर चढ़ते जा रहे हैं। दिन पर दिन तल्ख होती धूप में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थिति यह है कि लोगों को न घरों में चैन मिल रहा है और न ही बाहर। अप्रैल की रिकार्ड गर्मी के बाद मई के शुरुआती दिनों में काफी राहत महसूस की गई लेकिन बीते दस दिनों से चढ़ना शुरू हो गया है। हर दिन तापमान में कुछ न कुछ वृद्धि हो रही है। रविवार को एक बार फिर तापमान 0.2 डिग्री बढ़ गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार के सुबह नौ बजे से ही तापमान चढ़ने लगा। स्थिति यह रही कि दोपहर 12 बजते-बजते तापमान 43 तक पहुंच गया और दो बजे तक 43.5 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान वहीं लोग बाहर निकलें। जिनको बहुत जरूरी काम था। जिले के ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। घर से बाहर निकलने वाले लोग धूप का चश्मा और गमला लेना नहीं भूले। इसके बाद भी उन्हें राहत मिलता नहीं दिखा। इस बीच बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। घर हो या बाहर हर तरफ लोग उमस से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही। रविवार का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। बताया कि आर्द्रता बढ़ने से उमस का असर बढ़ा है। रविवार की आर्द्रता 97 के आसपास दर्ज की गई है। उमस से भी परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed