फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature reached 41 degrees, people lurking in homes

Bhadohi News: तापमान में41 डिग्री पहुंचा, घरों में दुबके लोग

Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, people lurking in homes
ज्ञानपुर। जिले में मंगलवार की तल्ख धूप ने हर किसी को परेशान कर दिया। एक दिन में तापमान में 4.1 डिग्री का उछाल देखा गया। तीखे मौसम की मार के कारण लोग घरों में दुबके नजर आए। इसके अलावा लू चली। मंगलवार का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को तापमान जहां सामान्य था और आसमान में दिन भर बादलों का डेरा था। वहीं मंगलवार को अचानक 4.1 डिग्री तापमान में उछाल देख हर कोई दंग रहा गया। अचानक बढ़ी धूप में तल्खी ने लोगों को दोपहर के समय घरों में दुबकने को विवश कर दिया। एक तरफ तपिश भरी गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। वहीं दूसरी तरफ तल्ख धूप होने के कारण सुबह 11 बजे से 3 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान एक्का दुक्का राहगीर ही नजर आए। हवा का गति प्रति घंटे लगभग सात किमी के रफ्तार से बढ़कर 22 किमी हो गई। बदलते मौसम के कारण चिकित्सकों ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी
विज्ञापन

। सौ शैय्या अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र विक्रम ने बताया कि एकाएक गर्मी बढ़ी है। इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है। दोपहर में अगर बाहर निकलना जरूरी है तो शरीर को पूरी तरह से ढकने के बाद ही निकलें। वहीं भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। जिससे शरीर में किसी भी हाल में पानी की कमी न होने पाए। कृषि केंद्र बेजवां मौसम विशेष सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। जबकि हवा 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। तापमान बढ़ा तो बिजली की आंखमिचौली भी बढ़ गई। जर्जर उपकरणों का असर रहा कि मुख्यालय की बिजली दिनभर अप एंड डाउन करती रही। जिससे व्यवसाय करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। मोढ़, दुर्गागंज, सीतामढ़ी, ऊंज, गोपीगंज, खमरिया, घोसिया, औराई, महारागंज में ट्रिपिंग की समस्या देखी गई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed