Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature increased by two degrees, humidity increased the problem

Bhadohi News: दो डिग्री बढ़ा तापमान उमस ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 23 Sep 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by two degrees, humidity increased the problem
ज्ञानपुर। जिले में कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार को तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। बिजली गुल होते ही उमस सताने लगी। वहीं मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर के बीच छिटपुट बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। बीते दो दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है, इन दिनों तापमान 34.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को उमस का अहसास होने लगा।यह मौसम सेहत के लिए नुकसानदेय है। क्योंकि भोर में ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। वहीं दिन में उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार दिन का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया मंगलवार को ज्यादातर साफ व शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। गर्म और उमस मौसम के कारण कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है। तराई क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो रहा है, इसके कारण 25 से 27 सितंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed