{"_id":"684728efed2a82cdb1053cc1","slug":"temperature-crossed-43-degrees-for-the-first-time-in-june-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-127249-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जून में पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जून में पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जून महीने में पहली बार सोमवार को तापमान 43.2 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिनभर 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में गर्मी का सितम अभी जारी रहेगा। रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई है। बदलते मौसम के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार के पार रही। इसमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी के मरीज रहे। सोमवार की सुबह नौ बजे से ही गर्मी का असर दिखने लगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि 12 जून तक तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा।
एक सप्ताह का तापमान
तिथि - अधिकतम- न्यूनतम
तीन जून - 37.3 - 27
चार जून - 38.8 - 25
पांच जून- 39.5 - 25
छह जून - 41 - 25
सात जून- 41.5 - 25
आठ जून - 41.5 - 27
नौ जून - 43.2 - 29
विज्ञापन
एक सप्ताह का तापमान
तिथि - अधिकतम- न्यूनतम
तीन जून - 37.3 - 27
चार जून - 38.8 - 25
पांच जून- 39.5 - 25
छह जून - 41 - 25
सात जून- 41.5 - 25
आठ जून - 41.5 - 27
नौ जून - 43.2 - 29