फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tehsils accused of not following the instructions of the Election Commission

तहसीलों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन न होने का आरोप

Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tehsils accused of not following the instructions of the Election Commission
डीएम आर्यका अखौरी को ज्ञापन देकर कलेक्ट्रेट एकजुट सपाजन। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कर तहसील स्तर पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पालन कराने, सप्ताह में राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाने समेत अन्य समस्याएं गिनाई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन भी अपनी मानसिकता को बदल दिया है। उदाहरण दिया कि निर्वाचन आयोग तहसीलों में एक से 30 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण की दैनिक रिपोर्ट मतदेय स्थलों और सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी जो अभी तक नहीं हो सका। किसी भी दिन अधिसूचना को प्रभावी कर मनमानी शुरू कर दी जाएगी। राजनीतिक दल साप्ताहिक बैठकों का इंतजार कर रहे हैं कि वह विधानसभावार आने वाली समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर विसंगतियों को दूर कराया जाएगा। ऐसा न होने पर यही साबित हो रहा है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया से ही निष्पक्षता और पारदर्शिता संदेह के घेरे में है। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, डॉ. नीलम मिश्रा, कोमलराम गौतम, अंजनी सरोज, राजेश सोनकर, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed