फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tehsil workers running with notice, chairman not found

नोटिस लेकर दौड़ रहा तहसीलकर्मी, नहीं मिले चेयरमैन

Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tehsil workers running with notice, chairman not found
घोसिया। डस्टबीन खरीद प्रकरण में खमरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से दूसरा नोटिस भेजा गया है। हालांकि तहसील कर्मी को चेयरमैन नहीं मिल रहे हैं। इससे वह तीन दिनों से चेयरमैन के दफ्तर से लेकर आवास तक का चक्कर लगा रहे हैं। तीन फरवरी तक लिखित बयान दर्ज कराने के लिए चेयरमैन को प्रमुख सचिव ने तलब किया है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व खमरिया नगर के सभासद राकेश द्विवेदी, राहुल शुक्ला, शेषमणि मौर्य, मैनुद्दीन अंसारी, अमरेश यादव ने आरोप लगाया था कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 70 लाख के डस्टबीन खरीद में नियम और मानक की अनदेखी की गई। अपने भाई के फर्म को लाभ दिया। प्रशासनिक जांच में यह सिद्ध भी हो चुका है। इसको लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से 15 जनवरी को नोटिस जारी कर तलब किया गया था, लेकिन चेयरमैन यह कहकर वहां नहीं पहुंचे कि नोटिस नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव कार्यालय से दूसरा नोटिस भेजकर तीन फरवरी को तलब किया गया है। औराई तहसील के कर्मचारी पुष्पेंद्र चौबे गत बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक चेयरमैन के आवास एवं कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। आरोप है कि चेयरमैन नोटिस लेने से बचने के लिए नहीं मिल रहे हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन अधिकारियों के वाहन में बैठकर घूम रहे हैं, लेकिन नोटिस को नहीं ले रहे। चेयरमैन खमरिया नंद कुमार मौर्य ने कहा कि वह किसी कार्य से वाराणसी आए हुए हैं, जिससे नोटिस नहीं प्राप्त कर सके। सोमवार को कर्मचारी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed