फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager dies due to drowning in pond

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 04 Apr 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के भुसौला गांव रविवार को तालाब में डूबने से संदीप कुमार बिंद (17) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता शेषधर बिंद ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह भदोही नगर स्थित एक कालीन कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दो भाइयों में बड़ा संदीप सुबह लगभग 10.30 बजे तालाब में नहाने साथियों के साथ गया था और नहाते समय वह गहरे पानी में पहुंचने से डूबने लगा। जब तक लोग बीचबचाव कर उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा ने कहा कि जानकारी होने पर लिखापढ़ी कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed