{"_id":"57548be84f1c1bf20a108c1f","slug":"teen-escaped-death-by-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की ट्रैक्टर से दबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की ट्रैक्टर से दबकर हुई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 06 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के लेखईपुर गांव में रविवार सुबह आठ बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जौनपुर जिले के बरस्ता गांव निवासी गौरव पांडेय (12) पुत्र बृजेश पांडेय अपने ननिहाल छतमा गांव निवासी अवधेश मिश्र के यहां रूककर पढ़ाई करता था। वह सातवीं कक्षा में उत्तीर्ण होकर इस साल आठवीं में गया था। रविवार सुबह साइकल से गौरव अपने मामा के बेटे आशीष (14) के साथ एक दूकान पर सामान लेने के लिए गया। सामान लेकर दोनों लौट रहे थे कि लेखईपुर गांव के समीप ट्रैक्टर के समीप से गुजरने लगे। उसी दौरान ट्रैक्टर के धक्के से गौरव पिछले पहिए के नीचे चला गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आशीष दूर फेंका गया। उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। गौरव घर का इकलौता था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर किसी ईंट भट्ठे का था, उसमें ईंट लदा हुआ था। क्षेत्राधिकारी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि मृतक के मामा अवधेश मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।