फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teen dies after being hit by vehicle

Bhadohi News: वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after being hit by vehicle
कोतवाली क्षेत्र के कोठरा हाईवे के किनारे 16 वर्षीय किशोर की किसी वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। वह साइकिल से कहीं जा रहा था। खबर लिखे जाने तक किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोठरा गांव के सामने हाईवे के किनारे एक किशोर गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष थी और उसके सर में गंभीर चोट लगी थी। घायल किशोर के पास ही एक साइकिल पड़ी हुई थी। जिसे देखकर लोगों को अंदेशा जताया कि वह साइकिल से कहीं जा रहा था और रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी औराई कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को गंभीर अवस्था में औराई सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पास से कोई कागजात भी बरामद नहीं हुए, जिसकी सहायता से उसकी पहचान हो सके। हालांकि पुलिस किशोर की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed