घोसियां। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गंभीरसिंहपुर में मनाई गई। संगठन की तरफ से सेवा एवं शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले 265 बच्चों को पेन, पेंसिल, कटर, रबर एवं बिस्किट वितरित किया गया। शिक्षण सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। परिषद के पदाधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने का संदेश भी दिया।
परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है। इस मौके पर अवधेश बरनवाल, रिशु बरनवाल, रतीश जायसवाल, कुंदन बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, निरुपमा गुप्ता, अमिता गुप्ता, अनीता बरनवाल, प्रभा बरनवाल आदि रहे।