फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers will raise problems in the House: MLC

शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाएंगे:एमएलसी

Mon, 21 Dec 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers will raise problems in the House: MLC
ज्ञानपुर। नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या सदन में उठाएंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलने तक संघर्ष किया जाएगा। 16 साल से चल रहा संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। वह सोमवार को वित्तविहीन शिक्षक संघ की ओर से ज्ञानपुर के बालीपुर स्थित सनातन लॉन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्प मानदेय पर बच्चों को शिक्षा देने वाले वित्तविहीन शिक्षकों को सपा सरकार ने मानदेय देना शुरू किया, लेकिन भाजपा की वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। शिक्षकों की मेहनत से वह आज एमएलसी बने हैं। इसलिए वह उनके सम्मान से समझौता नहीं होने देंगे। सम्माजनक मानदेय समेत अन्य सुविधाओं के लिए सदन में उनकी आवाज बनेंगे। मंडल उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और संघर्ष में हर समय तैयार रहने के लिए कहा। अध्यक्षता शैलेंद्र पांडेय ने की। इस मौके पर हंसराज तिवारी, भारत यादव, बसंतलाल यादव, सर्वेश कुमार, कुशुमेश त्रिपाठी आदि रहे। इसके पूर्व शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। दोनों एमएलसी अधिवक्ताओं से भी मिले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्र, रामयज्ञ पाल, संतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed