{"_id":"84bf9916459c0ef4842306cdbb46b5fe","slug":"teachers-union-dig-block-cancellation-of-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ के डीघ ब्लाक का चुनाव रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ के डीघ ब्लाक का चुनाव रद्द
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 03 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय आनापुर में शनिवार को होने वाला डीघ ब्लाक का चुनाव धांधली के चलते रद्द कर दिया गया।
मतदान स्थल से लेकर मतदान तक संदिग्ध रहने पर नाराज शिक्षक लामबंद हो गए। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ गोपीगंज रमेश चौबे की उपस्थिति में संगठन के जिला महामंत्री ने निर्वाचन प्रक्रिया को रद्द कर दिया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से ब्लाक स्तरीय चुनाव कराया जा रहा है। औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां ब्लाक का चुनाव होने के बाद डीघ ब्लाक के चुनाव से ही विवाद उत्पन्न हो गया था। शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय आनापुर में चुनाव होना था।
विज्ञापन
मतदान स्थल जीटी रोड से काफी अंदर होने से शिक्षक पहले से ही नाराज थे। उक्त स्थान पर पहुंचने के लिए पैदल ही लोगों को जाना पड़ता। मतदान स्थल सही न होने के बाद भी काफी संख्या में शिक्षक वहां पहुंचे।
मतदान प्रक्रिया में जिला महामंत्री घनश्याम यादव, पर्यवेक्षक मनोज शुक्ल, विरेंद्र कुमार सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए। मतदान प्रक्रिया संदिग्ध होने पर शिक्षक नाराज होकर नारेबाजी करने लगे।
किसी तरह मतदान कराया गया। डीघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव में 664 मत के सापेक्ष 594 मतपत्र निर्गत किया गया। मतगणना के दौरान मतपेटी से 618 मतपत्र मिले, जिससे मतदान ही संदिग्ध हो गया। इसको लेकर शिक्षक लामबंद हो गए। मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। शिक्षक धांधली को लेकर चुनाव को रद्द करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद एसओ रमेश चौबे मतदान स्थल पर पहुंच गए। प्रांतीय नेताओं से वार्ता के बाद संगठन के जिला महामंत्री घनश्याम यादव ने चुनाव को रद्द करने की घोषणा की। शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजबली उपाध्याय ने मतदान के लिए पहुंचे शिक्षकों के प्रति आभार जताया और कहा कि शिक्षकों के प्रयास से चुनाव में धांधली नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि गैर शिक्षकों के आने से शिक्षक चुनाव में गड़बड़ी हो गई, जिसके चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया।