{"_id":"6a665de1cee89f01d202e789","slug":"teachers-not-found-at-school-salaries-of-20-staff-members-including-three-headmasters-withheld-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-146349-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्कूल में नहीं मिले शिक्षक, तीन हेडमास्टर समेत 20 का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्कूल में नहीं मिले शिक्षक, तीन हेडमास्टर समेत 20 का रोका वेतन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम के निर्देश पर गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में दो से 24 जुलाई तक तीन हेडमास्टर समेत 20 शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। आख्या पर बीएसए ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल संग निरीक्षण के माध्यम से उनकी उपस्थिति परखी जा रही है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि दो से 24 जुलाई तक टीमों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पट्टीबेजांव में प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में सहायक शिक्षक, गिरधरपुर में एक शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सुरियावां, पिलखुना, अबरना में तीन सहायक शिक्षक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बयांव, जंगीगंज और भुलईपुर में अनुदेशक, शिक्षामित्र और एक सहायक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय घरांव में शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घरांव में शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय दानूपुर, सोनखरी में प्रधानाध्यापक, कोछिया और कंपोजिट स्कूल जगरनाथपुर में एक सहायक अध्यापक समेत कुल 20 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए।
बीएसए ने बताया कि जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की आख्या के आधार पर सभी का वेतन और मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों से समय से विद्यालय आने को कहा है। आगाह किया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापकों से उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विलंब से आने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट भेजें। दो बार शिक्षकों से संवाद कर समझाएं और सुधार न होने पर तीसरी बार लिखित में रिपोर्ट दें। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से कहा कि मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार ही बनवाएं। यदि प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक निरीक्षण वाले तिथियों पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत अवकाश पर हैं, तो इस सूचना का अंकन विद्यालय रजिस्टर में अवकाश रेफरेंस नंबर के साथ न होने पर कार्रवाई की जाएगी।