{"_id":"63186c5b866b987ec30aa9e7","slug":"teacher-slams-dalit-student-to-the-ground-student-studies-in-second-class-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने दलित छात्र को जमीन पर पटककर मारा: दूसरी क्लास में पढ़ता है छात्र, घटना से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने दलित छात्र को जमीन पर पटककर मारा: दूसरी क्लास में पढ़ता है छात्र, घटना से मचा कोहराम
Wed, 07 Sep 2022 03:33 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 07 Sep 2022 03:33 PM IST
सार
भदोही में एक टीचर द्वारा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले दलित छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्र को जमीन पर पटककर मारा। जिससे उसके आंख के ऊपर चोट लग गई है।
विज्ञापन
child crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चौरी के मानिकपुर में दलित छात्रा की पिटाई का प्रकरण अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि मंगलवार को एक दलित छात्र की पिटाई के मामले ने खलबली मचा दी है। कोइरौना के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर तलिया में शिक्षक पर दूसरी कक्षा के छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। छात्र के चाचा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
गंगापुर तलिया निवासी छोटेलाल ने मंगलवार को कोइरौना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका भतीजा अभिषेक कक्षा दो में पढ़ता है। मंगलवार को किसी बात को लेकर शिक्षक ने उसके भतीजे को जमीन पर पटककर मारा। जिससे उसके आंख के ऊपर चोट लग गई है। खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। खंड शिक्षा अधिकारी डीघ फरहा रईस ने कहा कि शिक्षकों ने बताया कि छात्र को खेलते समय लगी है। उसे बेवजह तूल दिया जा रहा हे।
विज्ञापन
मामले में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि छात्र के चाचा ने पहले तहरीर दी थी,लेकिन बाद में यह कहते हुए वापस ले लिया कि खेलते समय उसको चोट लगी।
विज्ञापन