फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tavera hits tree, uncle and nephew injured

टवेरा पेड़ से टकराई, चाचा-भतीजा घायल

Sat, 17 Apr 2021 04:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Tavera hits tree, uncle and nephew injured
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के मिर्जापुर रोड स्थित गोपपुर तिराहे के पास शनिवार को सुबह अनियंत्रित टवेरा कार पेड़ से टकरा गई। इसमें जयशंकर मिश्रा (36), अनिरुद्ध मिश्रा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर जबरदस्त होने के चलते टवेरा क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त टवेरा को कोतवाली ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के फाफामऊ निवासी चाचा-भतीजा जयशंकर और अनिरुद्ध भोर में टवेरा से विंध्याचल दर्शन-पूजन करने गए थे। लौटते समय सुबह लगभग 8.30 बजे गोपपुर तिराहा के पास पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खंदक में पलट गया। ग्रामीणों ने चीख-पुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त टवेरा को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed