फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tap water did not reach every house, even a water tank was not built

Bhadohi News: हर घर में नहीं पहुंचा नल का जल पानी की टंकी भी नहीं बनी

Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tap water did not reach every house, even a water tank was not built
औराई। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन शक्ति मिशन का औराई ब्लॉक में हाल ठीक नहीं है। गिने-चुने को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर गांवों में हर घर जल नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

कई गांवों में पानी की टंकी नहीं बन सकी, तो कहीं भूमिगत पाइप ही नहीं बिछाई गई है। अब नल की टोटी लगाने का काम शुरू किया गया है, लेकिन पानी की टंकी से लेकर अन्य व्यवस्थाएं अब तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

औराई में 125 ग्राम पंचायते हैं। कार्यदायी संस्था वेलस्पन और जीइंफ्रा के ठेकेदारों ने तीन से चार साल पहले गांव में मिशन का काम शुरू किया।
ठेकेदारों ने भूमिगत पाइप बिछाने के नाम पर गांव की इंटरलॉकिंग और पक्की सड़कें ध्वस्त कर छोड़ दी, जिसे अब तक दुरुस्त नहीं की गई। पूर्व में डीएम की बैठकों में विभागीय अधिकारी सुधार का आश्वासन दिए, लेकिन बैठक के बाद भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ गांवों में पंप से सीधे जल की सप्लाई की जा रही है जो कुछ बस्ती तक ही सीमित है। औराई ब्लॉक से सटे हमीदपट्टी, कैयरमऊ, सहसेपुर, माधोसिंह, नरथुआ, जयरामपुर, पुरुषोत्तमपुर जैसे गांव में न तो टंकिया बनी हैं और न ही भूमिगत पाइप बिछाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed