फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take strict action against shopkeepers who use polythene

Bhadohi News: पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर करें सख्ती

Wed, 11 Sep 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against shopkeepers who use polythene
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक हुई। इसमें पौधरोपण की जियो टैगिंग की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शत प्रतिशत नहीं हो सकी है उसे करा लें। ईओ अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को रोकें।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रतिमाह जीवित पौधों की सूचना अपडेट किया जाना है। पौधरोपण अभियान 2024 के तहत रोपे गए पौधों की रिपोर्ट भेजी जानी है। जिला पर्यावरण समिति में उत्पन्न हो रहे गीला कचरा के निस्तारण की समीक्षा की गई। जिला गंगा समिति के तहत गंगा किनारे स्थित शव दाह गृह का संचालन बिजली से करने पर जोर दिया गया। जिससे नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा राजाराम, एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला, एआरटीओ राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed