{"_id":"674ffab600d957e1ae0de6dc","slug":"take-manure-from-cow-shelter-do-not-burn-stubble-dm-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119684-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोआश्रय स्थल से लें खाद, पराली को जलाएं नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोआश्रय स्थल से लें खाद, पराली को जलाएं नहीं : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान, गो आश्रय स्थल और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
इसमें विभाग की योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पीएम कुसुम योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति जानी। पराली को खेतों में न जलाने की अपील के साथ ही पराली के बदले गोबर की खाद प्राप्त करने के लिए किसानों से गो आश्रय स्थलों से संपर्क करने के लिए कहा।
डीएम ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम ) सोलर पंप योजना के बारे में जानकारी दी।
उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि मोटे अनाज सावां, कोंदो, रागी, ज्वार, बाजरा की खेती के लिए लोगों को प्रेरित करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि एसडीएम से समन्वय स्थापित कर 15 दिन में चारागाह की भूमि पशुपालन विभाग को हैंडओवर कराएं। उप निदेशक कृषि डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह, उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने विभाग की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।
मत्स्य विभाग के वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक प्रमोद आदर्श ने तालाबों के 10 वर्षीय पट्टा आवंटन की प्रगति, मत्स्य बीज वितरण, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने हर ब्लॉक में एक वृहद गो संरक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए एक हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर बल दिया।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, पीडी आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।