फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Take advantage of GI tag using exporter

जीआई टैग का इस्तेमाल कर लाभ उठाएं निर्यातक

Sun, 10 Jan 2021 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of GI tag using exporter
भदोही। आल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) की ओर से रविवार को गरीब असहायों को कंबल वितरण किया गया। मर्यादपट्टी के कालीन भवन में कंबल वितरण के लिए सांसद रमेश चंद्र बिंद मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने 6 निर्यातकों को जीआई पंजीकरण के प्रमाण पत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार उद्योगों की सहायता के लिए हर प्रयास कर रही है। उद्योग के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री से भी वार्ता की है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कालीन उत्पादक जीआई टैग का भरपूर लाभ लें। क्योंकि भदोही के कालीनों का विदेशों में काफी नाम है। अपनी गुणवत्ता, रंगमेजी को अतुलनीय बनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। गरीबों को कंबल दिए जाने के कार्य की उन्होंने सराहना की। एकमाध्यक्ष ओएन मिश्र ने कहा ठंड का प्रकोप बढ़ा है। एकमा ने दो हजार कंबल बांटने का लक्ष्य बनाया है। आज एक हजार कंबल बांटे गए। आगे भी अलग अलग बस्तियों में जाकर एकमा पदाधिकारी कंबल बांटेंगे।
विज्ञापन

विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने इंदिरा मिल आरओबी सर्विस लेन और रेवड़ा फाटक मार्ग की बदहाली का संज्ञान होते हुए शीघ्र निर्माण कराने का भरोसा दिया। कहा हम लोगों को जनसमस्याएं विरासत में मिली हैं। इससे पूर्व एकमाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, सत्यशील जायसवाल ने भी संबोधित किया। संचालन पीयूष बरनवाल ने किया। तनवीर हुसैन, शिवसागर तिवारी, असलम महबूब, जेपी गुप्ता, एचएन मौर्य, हाजी अब्दुल बारी, संजय गुप्ता, आलोक बरनवाल, राजकुमार बोथरा, शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल सत्तार, अब्दुल हादी, पप्पू त्रिपाठी, गिरधारी जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, अरविंद मौर्य, राजीव मोदनवाल, अजय दूबे, दया मौर्य आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed