फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   TAC investigation of development work of Aurai block from today

औराई ब्लॉक के विकास कार्यों की आज से टीएसी जांच

Wed, 23 Sep 2020 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
TAC investigation of development work of Aurai block from today
औराई। ब्लॉक क्षेत्र के 125 गांवों में दो वर्ष के दौरान क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों की जांच टीएसी (टेक्निकल ऑडिट सेल) करेगी। बृहस्पतिवार को आने वाली टीम 26 सितंबर तक क्षेत्र में मौजूद रहकर चिह्नित गांवों में इंटरलॉकिंग, नाली, मिट्टी, खड़ंजा आदि निर्माण कार्यों के मानक की हकीकत देखेगी।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अलग-अलग निधि में विकास कार्यों के लिए बजट दिया जाता है। क्षेत्र पंचायत निधि से औराई ब्लॉक के कई गांवों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और नाली निर्माण का काम किया गया है। शासन के निर्देश पर समय-समय पर टीएसी जांच कराई जाती है। उसी क्रम में 2016-17, 2017-18 में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए टीएसी टीम आएगी। जो 24 से 26 सितंबर तक चार मजदूर, फावड़ा, कुदाल और सैंपल के लिए पैकेट के साथ हकीकत देखने पहुंचेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर पत्र आने के बाद हलचल मच गई है। साथ ही सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। कार्यों से जुड़े लोगों को मौके पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही चर्चा तेज हो गई है कि अगर ढंग से जांच हो गई तो कई लोगों की गर्दन फंस सकती है, क्योंकि कई विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें पहले भी उठती रहीं हैं। अब देखना है कि टीम तीन दिनों तक किस स्तर से जांच करेगी। औराई बीडीओ श्यामजी ने कहा कि आगामी तीन दिनों तक विकास कार्यों की टीएसी जांच, उससे जुड़ी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed