फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Symptoms of dengue and malaria found in 298 patients

Bhadohi News: 298 मरीजों में मिले डेंगू और मलेरिया के लक्षण

Sat, 03 Aug 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of dengue and malaria found in 298 patients
ज्ञानपुर। जिले में मलेरिया और डेंगू के 298 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 595 मरीजों की जांच की। जिसमें 298 में यह लक्षण मिले।
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान जबकि 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया। जिसमें आशा कर्मी घर-घर जाकर संक्रामक बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया जबकि बीमार लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया। जिसमें डेंगू के लक्षण मिलने वाले व्यक्तियों के घर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

अभियान में डेंगू मलेरिया और बुखार के 298 मरीज मिले। इसी तरह इंफ्रुजा 65, टीबी के 13, फाइलेरिया 34, कुष्ठ आठ, डायरिया के 172, कुपोषित पांच मरीज मिले हैं। अभियान में कुल 595 व्यक्तियों में अलग अलग बीमारी के लक्षण मिले। साल में तीन बार, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। 2023 में जिले में डेंगू के रिकाॅर्ड 280 मरीज मिले थे। जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमा पहले से ही अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 स्वास्थ्य केंद्र पर 84 बेड आरक्षित
ज्ञानपुर। मानसून सीजन में संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विभाग ने इस साल डेंगू से बचाव को लेकर 84 बेड आरक्षित किया है। इन बेडों मच्छरदानी समेत संक्रामक बीमारियों से बचाव को संसाधन होंगे। दो बड़े अस्पतालों में 10-10, छह सीएचसी पर पांच-पांच और 17 पीएचसी पर दो-दो बेड आरक्षित हैं।

जिन व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण मिले हैं, उनकी जांच की गई, सब की स्थिति सामान्य है। कुष्ठ, क्षय रोगी के मरीजों की जानकारी संबंधित विभाग को दे दिया गया है। कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा गया है। जबकि फाइलेरिया के लक्षण वाले व्यक्ति को दवा खिलाई गई। - राम आसरे पाल, जिला मलेरिया अधिकारी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article