फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   surrender to 30 million rule

मार्च क्लोजिंग: तीन करोड़ शासन को सरेंडर

Sat, 01 Apr 2017 01:38 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 01 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
 वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में मार्च क्लोजिंग के चक्कर में देर रात तक काम होता रहा। बजट खत्म करने के लिए फाइलों को फाइनल करने में कर्मचारी जुटे रहे। करीब सवा दो करोड़ मुआवजे की रकम जहां सरेंडर किया गया वहीं वन विभाग को मिले मनरेगा का 20 लाख वापस किया गया। कई विभागों का मिलाकर तीन करोड़ रुपये शासन को वापस किया गया।
विज्ञापन

  केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं के लिए शासन से हर साल बजट मुहैया कराया जाता है। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में उसका लेखाजोखा तैयार करने से लेकर बचे हुए बजट को शासन को भेज दिया जाता है। शुक्रवार देर रात तक विकास भवन, डीआईओएस कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, श्रम विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारी विभिन्न मदों में आए धनराशि को खर्च करने के लिए फाइलों को फाइनल करने में लगे रहे। वित्त एवं कोषाधिकारी कार्यालय में कई विभागों की ओर से लेखाजोखा दिया गया लेकिन कई विभाग नहीं दे सके।
विज्ञापन

  वित्त /लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने कहा कि बजट कम होने से शिक्षकों का एरियर नहीं दिया जा सका वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग में वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय का आया 11 लाख सरेंडर किया गया। अतिवृष्टि के लिए आए नौ करोड़ में पौने सात करोड़ रुपये वितरित किए गए, सवा दो करोड़ सरेंडर किया गया। ज्ञानपुर में एक करोड़ और भदोही में सवा करोड़ रुपये नहीं बंट सका। इसी तरह वन विभाग को मनरेगा के तहत मिले करीब 35 लाख में 20 लाख वापस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed