ज्ञानपुर। किसानों के समर्थन में बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा और बाइक जुलूस निकालकर गांव-गांव भ्रमण किया। किसान विरोधी कानून के बारे में ग्रामीणों को बताया। कहा कि जब तक सरकार किसान कानून को वापस नहीं लेगी समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे।
औराई संवाददाता के अनुसार, औराई विधानसभा अध्यक्ष इजहार अंसारी के नेतृत्व में माधोसिंह क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस मौके पर महासचिव केश नारायण यादव, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परसीपुर से किसानों के समर्थन में साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा महुआपुर, बरैला, चनईपुर, नरपतपुर, गोपालपुर, जगदीशपुर और बरदहां गांव में पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अन्नदाताओं को तबाह करने पर तुली है। इस मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, चंद्रमा पटेल, श्यामबाबू मौर्या आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने सनाथपुर, चकिया, ठठरा, मंगुरा, कड़ोर, मनीगंज,सिंहपुर, लालीपुर, कोल्हुआ कस्तूरीपुर, चकचंदा गांव में साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर सुरेश मौर्या, पंचम यादव, राजाराम यादव आदि रहे। ज्ञानपुर ब्लॉक अध्यक्ष संतलाल यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा सारी पुर, सरांवा, जीयनपुर, रघुरामपुर, जाजापुर, नथईपुर, उमरपुर, कसिदहां, बनपुरवा, चक सुंदरपुर आदि गावों में पहुंची। जिसमें किसान विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया गया। इस मौके पर अशोक यादव, विमल यादव, सूरज पासवान, संदीप कुमार आदि रहे।