फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Superintendence against privatization

विद्युत मजदूरों का धरना

Tue, 18 Aug 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Superintendence against privatization
भदोही। बिजली विभाग को निजी हाथों को सौंपने के विरोध में मंगलवार को विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के बैनर तले कर्मचारियों ने रामरायपुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता के माध्यम से 15 सूत्री मांगपत्र उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विद्युत कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विद्युत संशोधन बिल 2020 जो लाया जा रहा है। वह ना तो उपभोक्ताओं के हित में ना ही कर्मचारियों के। निजीकरण के फैसले को वापस लिया जाए। सरकार कर्मचारी हितों की बात करती है, लेकिन उसके कार्य कर्मचारियों के विरोध मे है। विद्युत विभाग का निजीकरण कर सरकार विघटन को बढ़ावा दे रही है। कहा सरकार विभाग को बेहतर बनाना चाहती है तो उत्पादन गृहों का नवीनीकरण कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे। सुविधाएं बेहतर होने से विभाग अपने आप पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के अंत में अधीक्षण अभियंता की अनुपस्थिति में ज्ञापन सौंप कर कार्यक्रम समापन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में दिपक दूबे, मंसूर अली, राम शिलोचन, कैलाश नाथ मौर्य, अनिल कुमार यादव, अवधनरायण, अजीत कुमार, जगदीश, संजय गौतम, पवन यादव, ओंकारनाथ, कपिल देव, शतीश कुमार, शंभूनाथ, प्रदीप कुमार, रामानंद सिंह, महताब अली, वारिस अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed