फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sunshine came out during the day but melting increased again in the evening

Bhadohi News: दिन में निकली धूप लेकिन शाम को फिर बढ़ी गलन

Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out during the day but melting increased again in the evening
ज्ञानपुर। जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम तो साफ है लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। बुधवार को सुबह बादल होने के कारण ठंड का अहसास हुआ लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

हालांकि शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। जिले में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिले में रोजाना मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे, लेकिन सुबह 9.30 बजे के बाद भगवान भाष्कर के दर्शन हुए, तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन भर धूप खिली। शाम होते ही पछुआ हवा तेज गति से चलने के कारण गलन में वृद्धि हुई। लोगों को गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने के कारण धूप भी बेअसर रही। रात तक तापमान में काफी कमी देखी गई। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह मौसम गेंहू की सिंचाई के लिए उत्तम हैं। ऐसे में किसान गेंहू की सिंचाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed