फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sunlight increased trouble during the day, clouds hovered again in the evening

Bhadohi News: दिन में धूप ने बढ़ाई परेशानी, शाम को फिर मंडराए बादल

Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sunlight increased trouble during the day, clouds hovered again in the evening
ज्ञानपुर। मौसम में रोजाना-उतार चढ़ाव जारी है। चार दिनों तक हुई बारिश से जहां उमस से लोगों को राहत मिली थी। वहीं, सोमवार को धूप होने के बाद फिर से उमस बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। शाम को हवा की दिशा में बदलाव होने के बाद एक बार फिर आसमान में बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से मौसम में रोजाना उतार चढ़ाव का क्रम बना है। सोमवार की सुबह आसमान में बादल रहा। आठ बजे के बाद धूप निकल आई। इससे गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, शाम चार बजे के करीब हवा की दिशा में बदलाव हुआ। पूर्वा हवा चलने के कारण मौसम नम हुआ। आसमान में बादलों की जमघट हुई तो गर्मी से राहत मिली। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि यह मौसम सेहत के दृष्टिकोण से नुकसानदेह है, इसलिए सेहत को लेकर सचेत रहें। बाहर का खाना खाने से बचें। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम का यही रूख बना रहेगा। बादल की स्थिति बनने पर बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed