फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sundarban will develop as a religious tourism center

Bhadohi News: धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा सुंदरवन

Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sundarban will develop as a religious tourism center
ज्ञानपुर। जिले में सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी प्रमुख पर्यटन केंद्र है लेकिन अब सुंदरवन भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यहां 180 फीट के शिवालय का निर्माण होगा। काम की शुरुआत एक साल पहले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भूमिपूजन करके किया था। मंदिर के निर्माण का समय 2026 तक तय किया गया है। देश की सबसे बड़ी निर्माण संस्था एलएनटी इसको बनवाएगी। जिस पर 120 करोड़ तक खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर-भदोही मार्ग के देवनाथपुर से करीब तीन किमी उत्तर में स्थित सुंदरवन अति प्राचीन राम जानकी मंदिर के लिए जाना जाता है। सैकड़ों बीघे फैले वन क्षेत्र में दो साल पूर्व साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने इस क्षेत्र के विकास का बीड़ा उठाया था। साध्वी नौ फीट लंबा और नौ टन वजनी शिवलिंग लेकर यहां आईं। उसके बाद सुंदरवन में शिवालय के निर्माण तैयारी शुरू हो गई। वर्ष 2022 में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में शिवालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया और काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

करीब 30 से 40 फीट गहरा गड्ढा भी खोदा गया। उसके बाद पानी का स्रोत मिलने के कारण काम अभी आगे नहीं बढ़ सका। साध्वी ने बताया कि यहां पर 180 फीट की लंबाई का शिवालय बनाया जाएगा। शिवलिंग के आकार का यह मंदिर अलग तरह का होगा। बीएचयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम यहां आकर मिट्टी का सैंपल लेकर गई है। जांच के बाद आगे काम शुरू कराया जाएगा। इसमें 12 शिवलिगों की भी स्थापना की जाएगी जो द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक होंगे। शिवलिंगों ज्योर्तिलिंगों से स्पर्श कराकर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed