फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sun shines after rain, humidity increases trouble

Bhadohi News: Sun shines after rain, humidity increases trouble

Sun, 02 Jul 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sun shines after rain, humidity increases trouble
ज्ञानपुर। पिछले कुछ दिनों से जिले में हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुला रहा। हालांकि दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम खुलने के बाद धूप होने से एक बार फिर से लोगों को उमस ने परेशान किया। हालांकि शाम होते-होते मौसम सुहाना रहा। जिले में बीते 24 घंटे में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों बारिश का सिलसिला लगातार बना हुआ है। बीते तीन दिनों से रूक-रूक लगातार बारिश हो रही थी। शुक्रवार की रात को भी विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडक भरा रहा, लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम इतना ठंडा हो गया कि भोर में लोगों को चादर का सहारा लेना पड़ा। बारिश के कारण जिले के भदोही, ज्ञानपुर, नई बाजार, घोसिया, खमरिया, गोपीगंज, सुरियावां, ऊंज, जंगीगंज, मोढ़, चौरी आदि क्षेत्रों में दर्जनों मार्ग कीचड़युक्त हो गए। खासकर ग्रामीण इलाकों में अधिक परेशानी देखी गई। जहां पर राहगीरों का चलना दूभर रहा। शनिवार को दिन में आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। जिससे एक बार फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती दिखी। शनिवर शाम होते ही आसमान में बादलों का जमघट हो गए। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम आर्द्रता दर अचानक से बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि रविवार को बारिश के आसार है, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिला चिकित्सालय में 716 की ओपीडी
अचानक से हुए मौसम में बदलाव के कारण महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ओपीड़ी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को 716 की ओपीडी रही। चिकित्सालय में ज्यादा तर मरीज बुखार, उल्टी, दस्त और डायरियां के आ रहे हैं। हल्की सी बारिश होने पर जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी के सामने पानी लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed